गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: सचित्र गोरखपुर। प्रेमचंद साहित्य संस्थान और साखी फाउंडेशन ने मंगलवार वरिष्ठ पत्रकार अशोक चौधरी को बुद्धचर्या सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान प्रेमचंद साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. सदानंद शाही, गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार राय, इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. चंद्रभूषण अंकुर और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही ने अशोक चौधरी को उनके घर जाकर दिया।चौधरी को यह सम्मान 19-20 सितंबर को राजकीय बौद्ध संग्रहालय में प्रख्यात आलोचक परमानन्द श्रीवास्तव पर केंद्रित संगोष्ठी में दिया जाना था, लेकिन बीमार होने के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसी आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र दुबे को बुद्धचर्या सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह भी पढ़ें- परमानंद जी की ...