गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने गुरुवार को सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम और परिचय लिया। उनके द्वारा दिए गए डे केयर सेंटर को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और बेहतर जीवन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके साथ अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...