Gorakhpur News: वरिष्ठ नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से मंगलवार को निश्शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को निश्शुल्क आयुर्वेदिक दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के संरक्षक गिरिजा शंकर तिवारी, अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, सचिव राजन श्रीवास्तव, संचालक नर्धेश्वर पांडे और व्यवस्थापक प्रमोद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.