गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोकसभा हुई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने रमापति शुक्ला को मृदुभाषी, मिलनसार और कुशल अधिवक्ता बताते हुए उनके निधन को अधिवक्ता समुदाय की अपूरणीय क्षति बताया। अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। शोकसभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय, मंत्री अनुज अस्थाना, अभिमन्यु पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, जितेंद्र धर दूबे, पद्माकर तिवारी, अशोक नारायण धर दूबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...