गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कलेक्ट्री कचहरी स्थित जिला अधिवक्ता एसोसिएशन गोरखपुर की साधारण सभा की बैठक में दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली शाही के चित्र का अनावरण किया गया। शाही वर्ष 1986-87 में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। उन्होंने करीब 60 वर्षों तक वकालत कर रिकॉर्ड कायम किया। उनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता मदन शाही ने उनका पेंशन फंड बार एसोसिएशन को दान किया। सभा में अधिवक्ताओं ने शाही के कार्यकाल, सहज स्वभाव और जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। केके त्रिपाठी, रत्नेश्वर प्रसाद शुक्ला, सुदर्शन सिंह, गजेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह और अमिताभ त्रिपाठी समेत कई अधिवक्ताओं ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति शुक्ला के निधन पर शोकसभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...