Gorakhpur News: वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास बचाने का बच्चों ने दिया स्केच बनाकर संदेश
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। चिड़ियाघर में चल रहे वन्य प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को स्केचिंग प्रतियोगिता की गई। इसमें गोरखपुर और आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए 55 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'वन्य जीव संरक्षण के लिए प्राकृतिक आवास का संरक्षण' रहा। विद्यार्थियों ने अपने स्केच के माध्यम से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। चित्रों में जंगल, वन्य जीव और उनके सुरक्षित आवास को प्रमुखता से दर्शाया गया। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ वन्य जीव संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.