गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के स्नातकोत्तर प्राणि विज्ञान विभाग की जूलॉजिकल सोसायटी की ओर से गुरुवार को वन्यजीव सप्ताह का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण किया गया। सप्ताह के दौरान क्विज, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता में साक्षी पांडेय ने प्रथम, शांभवी सिंह ने द्वितीय, जागृति श्रीवास्तव ने तृतीय और भव्या सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विलुप्त हो रही वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विभाग प्रभारी डॉ. संगीता त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ...