गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। वंदे मातरम रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड गोरखपुर में शुक्रवार को वंदे मातरम का सामूहिक गायन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक गोरखपुर शिव सिंपी चन्नप्पा, कार्यक्रम अध्यक्ष गोविवि के कुलपति प्रोफेसर के.पी .सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो श्रद्धा शुक्ला तथा विभाग प्रचारक गोरखपुर अजय नारायण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। सामूहिक गायन में कुल 2000 छात्र भैया -बहन एवं 125 आचार्य परिवार तथा 250 अभिभावक बंधु सम्मिलित रहें। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर वि...