गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। संगीत नाटक अकादमी के सेवा संकल्प के तहत मंगलवार को शिवपुर शहबाजगंज स्थित रोटरी स्कूल प्राथमिक विद्यालय में वंटांगिया कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। 'विरासत भी, विकास भी, स्वच्छता की नई कहानी' विषयक इस नाटक के दौरान जन भागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी देखने को मिली। नाटक की निर्देशक सुगम सिंह शेखावत ने स्वच्छता को केवल तन तक सीमित न रखकर उसे मन और संस्कृति से जोड़कर पेश किया। उन्होंने दर्शकों को बताया कि राष्ट्र का विकास पानी की एक बूंद बचाने, एक पौधा लगाने और अपनी गलियों को साफ रखने जैसे छोटे-छोटे कदमों से शुरू होता है। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश कलाकारों ने प्रदर्शन से स्कूली बच्चों को सफाई के संस्कार दिए और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प...