Gorakhpur News: लोहे की रॉड और कुदाल से किया हमला, केस
गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर रकबा गांव में पुरानी बात को लेकर मारपीट में चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सुनील मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील के मुताबिक, करीब दस दिन पहले उनके बड़े भाई बृजनारायण मौर्य पर गांव के विवेक मौर्य, दिलीप मौर्य, गीता, सरिता और बिंदु मौर्य ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने बड़े भाई के सिर पर पीछे से लोहे की रॉड और कुदाल से वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। शोर सुनकर उनकी भतीजी मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने उसके सिर और गर्दन पर हमला किया। उसके पेट पर भी चोट पहुंचाई। इसी दौरान पहुंचे भतीजे के सिर पर भी लोहे की रॉड से कई वार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.