गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लोहरपुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त कराने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...