Gorakhpur News: लोकार्पण की तैयारियों के बीच सीएम ग्रिड सड़क में दिखने लगी खामियां
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय करीब 45.14 करोड़ रुपये से राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर इलाके में बन रही सीएम ग्रिड फेज-1 की स्मार्ट सड़कें लोकार्पण से पहले ही निर्माण की खामियों से घिर गई हैं। 14 सितंबर से पूर्व लोकार्पण की तैयारी के बीच नगर आयुक्त अजय जैन के निरीक्षण में उखड़े-खाबड़ टाइल, लेवल से बाहर चैंबर, डक्ट के बाहर बिजली के तार और फुटपाथ पर अतिक्रमण मिला। बिजली के पोल भी बैनर-पोस्टर और स्टीकर से अछूते नहीं थे। काम की धीमी रफ्तार और मौके पर मिली इन खामियों पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
निर्माण खामियों का समाधान नगर आयुक्त अजय जैन ने कार्यदायी संस्था मेसर्स शिवाश कंस्ट्रक्शन एण्ड ल्युमस इंफ्रा (जेवी)को श्रमशक्ति बढ़ाकर दो दिन में खामियां दूर करने और शेष काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। ताकि 14 सितंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.