Gorakhpur News: लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही प्रदेश सरकार: अभिषेक
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के दौरान सोमवार को कांग्रेसियों से पुलिस से हुई नोकझोंक में गिरफ्तारी का शीर्ष नेतृत्व ने विरोध किया है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त गिरफ्तार कांग्रेसी से मिलने कैंट थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है।पुलिस ने नोकझोंक के बाद मुकदमा दर्ज कर मुन्ना शाही को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की रात हुई गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या कांग्रेसी कैंट थाने पहुंच गए थे। मंगलवार को राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त एयरपोर्ट से सीधे कैंट थाने पहुंचे। उन्होंने सरकार के ऊपर बदले की भावना से कार्यकर्ताओं का दमन और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दारोगा से धक्का-मुक्की, गाली-गलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.