गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। लोकतंत्र सेनानी सेवा संस्थान की मासिक बैठक गुरुवार को नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में हुई। संस्थान के अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन राजद के प्रदेश महासचिव गौतम लाल श्रीवास्तव ने किया। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा आश्रित सेनानीयों के प्रति निराशाजनक व्यवहार पर दुख प्रकट किया गया। मांग की गई कि प्रशासन सेनानियों के मृत्यु पर एक माह के अन्दर सभी आवश्यक चीजों का निस्तारण कर दें। बैठक में तय हुआ कि रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंति पर दिन में 11 बजे असुरन चौक पर स्थित जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व कृत्तव पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जेपी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि जुलूस में उपस्थित रेल कर्मी। बैठक में राजकिशोर मिश्रा, छेदी ला...