Gorakhpur News: लॉ के विद्यार्थियों ने किया मंडलीय कारागार का भ्रमण
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिटी। हरि सहाय लॉ कॉलेज, तारामंडल के विद्यार्थियों द्वारा मंडलीय कारागार का शैक्षणिक भ्रमण कर कारागार की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आपराधिक न्याय प्रणाली के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ कानून के व्यावहारिक पक्षों को समझने के लिए प्रेरित किया। जिला कारागार के जेल अधीक्षक ने विद्यार्थियों को कारागार की कार्यप्रणाली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन एवं समन्वय में सहायक आचार्य शिखा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ. डी. के. राव भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.