Gorakhpur News: लैंगिंक हिंसा में लगता है शारीरिक के साथ मानसिक आघात
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शुक्रवार को साउथ एशिया में जेंडर-बेस्ड वायलेंस, लिटरेचर, कल्चर एंड मीडिया विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. चारु गुप्ता ने कहा कि लैंगिक हिंसा केवल शारीरिक चोट तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक रूप में भी हो सकती है। उन्होंने दाइयों की भूमिका, महिला स्वास्थ्य और यशोदा देवी के योगदान पर चर्चा की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की प्रो. धृति रे दलाई ने दिव्यांग महिलाओं के प्रति व्यवस्थागत उदासीनता, डेटा की कमी और उन्हें हाशिए पर धकेलने वाले कारणों पर बात की। उन्होंने जागरूकता और समाज की तैयारी से दिव्यांग महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का सुझाव दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.