गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर चौरीचौरा तहसील के लेखपालों ने गुरुवार से ऑनलाइन कामकाज का बहिष्कार शुरू कर दिया। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत लेखपालों ने सभी ऑनलाइन पोर्टल पर होने वाले कार्यों से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस, परिवार आईडी समेत अन्य ऑनलाइन राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। संघ के निर्देश के अनुसार लेखपाल आरसी-9, धारा 34, 67, 80 व 116, आईजीआरएस, आर्थिक सहायता से संबंधित ऑनलाइन कार्य भी नहीं करेंगे। साथ ही, अधिकारियों की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: तहसीलों में आय, जाति, निवास सहित अन्य आवेदन डंप स...