Gorakhpur News: लेखपालों की हड़ताल जारी, इलाज और आर्थिक मदद के कार्यो में राहत
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर लेखपालों का चल रहा आंदोलन अब बड़ा रूप लेने लगा है। उनके आंदोलन से लगभग सभी ऑनलाइन कार्यों पर असर पड़ने लगा है। इन सब के बीच सबसे अच्छी बात ये कि लेखपाल संघ ने गंभीर रूप से बीमार और आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों से जुड़े मामलों को फिलहाल कार्य बहिष्कार से अलग रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष, इलाज और आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि जरूरतमंदों का उपचार या सहायता प्रभावित न हो। संघ ने 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर तहसील शाखा के अध्यक्ष अनिल राय ने बताया कि आंदोलन शासन से अपनी मांगों को लेकर है, आम लोगों की परेशानी बढ़ाना उद्देश्य नहीं है। इसलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.