Gorakhpur News: लेक क्वीन क्रूज पर हरे परिधानों में मनाया सावन वाइब्स
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महिला सर्वोदय मंडल की ओर से मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत इस बार 'सावन वाइब्स' थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन लेक क्वीन क्रूज़ पर किया गया। सावन की हरियाली और उमंग को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्याओं ने हरे रंग के परिधानों में शिरकत की। अतिथियों एवं सदस्याओं का स्वागत हरी चूड़ियों, बिंदी और मेहंदी से किया गया, जिससे पूरे क्रूज़ पर सावन की खूबसूरत छटा बिखर उठी। इस दौरान सावन से जुड़े विभिन्न रोचक खेल एवं क्विज आयोजित किए गए। इसके बाद शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्ष डॉ दिशा चौधरी के नेतृत्व में हुआ। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन महोत्सव में डीएनडी डांस एकेडमी ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रम सचिव सोनी राय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.