गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया गांव में दो बहनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट मामले की बुधवार को तहरीर देकर थाने से लौट रही महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हुए थे। शुक्रवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रसूलपुर चकिया निवासी बलिराम सहानी के घर 29 सितंबर रात करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया था। आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के लोगों को असलहा दिखाकर बंधक बनाया और लाखों रुपये की लूट की थी। घटना की तहरीर देने के लिए बुधवार को बलिराम के भाई दीपक सहानी की पत्नी गीता देवी (45), रोशनी स...