Gorakhpur News: लावारिस हालत में मिली बाइक, दोनों पहिये और इंजन गायब
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में जंगल अयोध्या प्रसाद और कोलुहा घाट पुल के बीच रविवार सुबह सड़क किनारे नाले में लावारिस हालत में पैशन बाइक मिली। बाइक के दोनों पहिये और इंजन गायब थे, जबकि उसकी टंकी भी कुछ दूरी पर पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों की नजर नाले में पानी के बीच पड़ी बाइक पर गई। पास जाकर देखा तो बाइक के दोनों पहिये और इंजन गायब थे। बाइक की टंकी भी अलग पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। बाइक पर लगी नंबर प्लेट पर यूपी 53 सीएच 4842 नंबर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, यह नंबर गोरखनाथ क्षेत्र के सावरकर नगर, लच्छीपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.