गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: जंगल धूसड़, हिन्दुस्तान संवाद। लाला बाजार के पास शनिवार शाम करीब 4:45 बजे स्कूटी और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार राम गोपाल शर्मा समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि स्कूटी पर सवार बच्ची सुरक्षित रही। टक्कर में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पादरी बाजार निवासी राम गोपाल शर्मा हैदरगंज से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनापुर निवासी गुड़िया अपनी बेटी और बच्ची के साथ स्कूटी से पिपराइच की ओर से घर जा रही थीं। लाला बाजार के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में राम गोपाल शर्मा, गुड़िया और उनके साथ सवार युवती घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार दिलाया, जिसके बाद वे घर चले गए। सूचना पर चौकी प्रभारी शिखा जायसवाल मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्व...