गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। ‌मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएमवीएनवाइ) के तहत नगर निगम ने नेहरू पार्क लालडिग्गी के पास मल्टीलेवल पार्किंग एवं कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए शासन में 34.47 करोड़ रुपये की कार्य योजना स्वीकृति के लिए लंबित है। स्वीकृति मिलते ही डिटेल परियोजना रिपोर्ट बना कर काम शुरू कराया जाएगा।लालडिग्गी के साथ गीता प्रेस रोड और साहबगंज मंड़ी समेत काफी घनी आबादी का क्षेत्र हैं। यहां पार्किंग का उचित इंतजाम न होने से सड़कों पर काफी जाम लगता है। मल्टीलेवल पार्किंग से बड़ी संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, कमर्शियल कांप्लेक्स में बनने वाली दुकानें व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। निर्माण कार्य शु...