Gorakhpur News: लापता युवक को पुलिस ने खोजा
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी निवासी गया प्रसाद पांच नवंबर को अपने पुत्र विकास वर्मा का उपचार कराने गोरखपुर आए थे। इसी दौरान विकास बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने कैंट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छह नवंबर को झंगहा थाने की बरही चौकी प्रभारी अंकुर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान भरकच्छा गांव में युवक दिखाई दिया। पुलिस उसे सुरक्षित चौकी पर लाई और परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को विकास सकुशल सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.