Gorakhpur News: लापता युवक का शव रोहिणी नदी में उतराता मिला
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 ज्ञान चक्षु नगर बड़ा महुआसर निवासी कुन्जल निषाद (45) का शव शनिवार शाम अकटहवा अंत्येष्टि स्थल के पास रोहिणी नदी में उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। परिजनों के अनुसार कुन्जल शुक्रवार रात से लापता था। आशंका है कि नशे की हालत में नदी की ओर जाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चार दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.