Gorakhpur News: लापता किशोरी सकुशल बरामद, मुख्य आरोपित अब भी फरार
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि मामले का मुख्य आरोपित अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 16 जुलाई की दोपहर शौच के लिए गांव के किनारे गई थी। आरोप है कि उसी दौरान पीपीगंज थाना क्षेत्र के नैनसर निवासी अंकुर तिवारी अपने भाई हरीगंगे तिवारी और बहन मन्टू तिवारी की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक से अपने साथ ले गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी के पिता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.