Gorakhpur News: लाठी-डंडे से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कुस्माखुर्द गांव में सोमवार देर रात रंजिश में लाठी-डंडे से हमले में घायल 65 वर्षीय रामधनी की गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहू मीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने झीनक और गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रामधनी घघसरा कस्बे में मजदूरी कर बेटे की मदद करते थे। उनकी मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.