Gorakhpur News: लाठी-डंडे लेकर विवाद कर रहे नौ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने बुधवार को भटहट कस्बे में विवाद और राहगीरों को परेशान करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपितों के तीन वाहनों को भी सीज कर दिया। एक साथ नौ लोगों पर हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर शाम राहगीरों ने सूचना दी कि कस्बे में कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर विवाद कर रहे हैं। आरोप था कि वे आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजीत कुमार, कांस्टेबल सोनू निगम, अभिषेक यादव, राजू कुमार, विशाल शर्मा और रिंकू यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाद कर रहे लोगों को चिन्हित किया और सभी को हिरासत में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.