Gorakhpur News: लाइब्रेरी से छात्रों की नोटबुक और आई-कार्ड गायब, हंगामा
गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका स्थित एक निजी लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की नोटबुक, किताबें और आई-कार्ड गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह नाराज छात्र-छात्राएं शाहपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गीता वाटिका में राकेश सिंह के भवन में रीना पांडेय पिछले दो वर्षों से 'मातेश्वरी लाइब्रेरी' का संचालन कर रही हैं। यहां प्रतिदिन 40 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। पीड़ित छात्रों कमलेश, मंटू, प्रदीप तथा छात्राओं श्वेता, कृति और प्रतिमा ने बताया कि रोजाना पढ़ाई समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.