Gorakhpur News: लाइब्रेरी में युवक से मारपीट, दो पर केस
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित द हेड क्वार्टर लाइब्रेरी में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौमुखा के बरई टोला निवासी आकाश सिंह ने तहरीर में बताया कि उसका भाई विकास सिंह सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे लाइब्रेरी में परिचित समीक्षा चौरसिया से मिलने गया था। आरोप है कि प्रशान्त चौधरी और उसके भाई ने विकास से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जानलेवा धमकी और तोड़फोड़, दो लोगों पर केस आरोपितों ने उसके कान पर भी प्रहार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.