Gorakhpur News: लाइन शिफ्टिंग में बाधा डालने का आरोप, दी तहरीर
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिटी। पिपराइच थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को शिफ्ट करने के दौरान काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर के अवर अभियंता रणविजय कुमार बिंद ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जेई के अनुसार, शासन की मंशा और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को सड़क किनारे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आद्या सिंह, उनके पुत्र विवेक सिंह, अमित सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और कार्य में बाधा डालने लगे। आरोप है कि उन्होंने श्रमिकों को काम करने से रोकते हुए उनके साथ अभद्रता की। इससे पूरे दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.