Gorakhpur News: लाइक-व्यूज के लिए अधिवक्ता-दरोगा बनकर सड़क पर मारपीट, दोनों हिरासत में
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में बाइक सवार दरोगा की वर्दी पहने एक व्यक्ति को युवक रोककर जूते से पीटता दिखाई दे रहा है। जांच में वीडियो फर्जी निकला। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी और अधिवक्ता दोनों फर्जी पाए गए। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए पूरी घटना को फिल्माया गया था। पुलिस ऐसा करने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काली सदरी और सफेद शर्ट पहने युवक सड़क पर बाइक सवार वर्दीधारी व्यक्ति को रोकता है। युवक नौका विहार में हुई किसी स्टंट का जिक्र करते हुए पुलिसकर्मी को गालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.