Gorakhpur News: लगातार दूसरी बार हुआ 100 फीसदी प्लेसमेंट
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: एमजीयूजी गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस आयोजन में लगातार दूसरी बार 100 फीसदी प्लेसमेंट हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री पाठ्यक्रम के सभी 23 छात्रों का चयन लेंसकार्ट कंपनी में हुआ। विवि के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल तथा कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के रोहित कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. विनम्र शर्मा, अनूप कुमार मिश्रा, अभिनव सिंह राठौर तथा माधुरी चौरसिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.