गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लक्ष्मीपुर चौराहे के पास बुधवार शाम बाइक खड़ी कर बर्गर खाने गए एक युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सूरस साहब टोला निवासी विजय कुमार सहानी के अनुसार, चार नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह लक्ष्मीपुर चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी कर बर्गर खाने गया था। वापस लौटने पर परमेश्वर निवासी सूरस और विशाल निवासी बादशाहपुर समेत कुछ लोग उसकी गाड़ी के पास खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, सात पर केस विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों...