Gorakhpur News: रोवर्स एवं रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन
गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित रोवर्स एवं रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। विश्वविद्यालय के ग्राउंड में आयोजित समापन सत्र में मुख्य अतिथि रोवर्स एवं रेंजर्स के संयोजक प्रो. शरद कुमार मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्रू और टीम लीडर्स ने भी भाग लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सेवा और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.