Gorakhpur News: रोली पाउडर को न समझें कश्मीरी मिर्च वरना हो जाएंगे बीमार
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बाजार में 'महाराजा कश्मीरी लाल पाउडर' नाम से रोली पाउडर उत्पाद बेचा जा रहा है। यह उत्पाद खाद्य पदार्थ 'कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर' के समान है। इस भ्रामक समानता के कारण उपभोक्ता इसे खाद्य सामग्री (मसाला) समझकर अपने भोजन में उपयोग कर रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। एक विज्ञप्ति जारी कर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह उत्पाद वास्तव में मांगलिक कार्यों में प्रयुक्त होने वाला 'रोली पाउडर' है। पैकेट के निचले हिस्से पर स्पष्ट रूप से 'समस्त उत्सवों में मांगलिक कार्य के लिए और रोली पाउडर (अखाद्य)' अंकित है। उत्पाद के पिछले हिस्से पर भी अंग्रेजी में अखाद्य लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी मिर्च पाउडर या मसाला खरीदते समय पैकेट पर लिखे विवरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.