Gorakhpur News: रोबोवर्स में विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल
गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में आईईईई छात्र शाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव 'रोबोवर्स '26' का समापन तकनीकी नवाचारों और रोबोटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने तकनीकी एरीना का भ्रमण कर विद्यार्थियों के बनाए रोबोट, सर्किट डिजाइन और नियंत्रण प्रणालियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर उनके तकनीकी कौशल और नवाचार की सराहना की। महोत्सव में 'ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस' प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें विद्यार्थियों को जटिल बाधाओं से भरे ट्रैक पर बिना मानवीय हस्तक्षेप के रोबोट चलाने की चुनौती दी गई। प्रतियोगिता में रोबोट की सेंसर क्षमता, प्रोग्रामिंग और अपने आप रास्ता तय करने की योग्यता परखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.