Gorakhpur News: रोडवेज बस ने कबाड़ी के ठेले में मारी टक्कर
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास शनिवार को रोडवेज बस ने कबाड़ी के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेला चालक रामचंद्र हरिजन (60) को हल्की चोटें आईं। बताया गया कि कौड़ीराम की ओर से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने सामने से आ रहे ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर से ठेला क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया और रामचंद्र भी दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए भेजा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ देर अफरा-तफरी रही। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.