गोरखपुर, नवम्बर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर,निज संवाददाता। बस स्टेशनों के आसपास अवैध निजी वाहनों और डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय मंत्री राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बस स्टेशन, कचहरी और नौसढ़ के आसपास अवैध वाहन संचालित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश मुख्यालय पर घेराव किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...