गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रोटरी क्लब यूफोरिया की ओर से सोमवार को हैप्पी स्कूल में बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना, प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। क्लब की अध्यक्ष रुचि केडिया, सचिव अंकिता रुंगटा एवं कोषाध्यक्ष अंजनी गुप्ता की उपस्थिति रही। नेहा पोद्दार एवं नेहा बैरोलिया ने भी इस सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...