गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से शुक्रवार को बड़गो स्थित गोकुल वृद्धाश्रम में एक सुबह, बुजुर्गों के आशीर्वाद के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ आरपी शुक्ला, डॉ संजय विश्वकर्मा, डॉ अमरेश अस्थाना, डॉ रश्मि श्रीवास्तव और डॉ कविता लिलोरिया ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष प्रवीर आर्य, सचिव शुभेन्दु श्रीवास्तव, रीना त्रिपाठी, विकल्प त्रिपाठी, संजीव अग्रवाल, हरि नंदन श्रीवास्तव, मंकेश्वर नाथ पांडेय, महावीर कंदोई, सतीश राय, रामपाल सिंह, मांधाता सिंह, अखिलेश ओझा, सुधांशु चंद्र वर्मा, रोहित कुमार, मनीष जायसवाल, अनिल बलानी, श्रीलाल मंझान...