गोरखपुर, नवम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय सहजनवा के सुथनी में रोज 400 से 500 टन कचरा पहुंच रहा है , और 500 टन क्षमता के प्लांट से लगभग उतने ही कचरे का निस्तारण हो रहा है। ऐसे में परिसर में पहले से जमा 65 हजार टन कचरे का पहाड़ कैसे खत्म होगा? नगर निगम ने देश के पहले इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर में एमएसडब्ल्यू प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करा दिया है, लेकिन इसकी क्षमता नए कचरे के निस्तारण में ही खप रही है। पुराने कचरे का ढेर कम करने के लिए अब 500 टन प्रतिदिन क्षमता के एक और प्लांट की जरूरत महसूस की जा रही है।

नई इकाई में रोजाना कचरे का निस्तारण करीब 40 एकड़ में विकसित हो रही वेस्ट मैनेजमेंट सिटी के 06 एकड़ में 500 टन प्रतिदिन क्षमता का फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग (एमएसडब्ल्यू ) प्लांट स्थापित है...