गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मंगलवार को वाणिज्य संकाय के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विभागीय प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की। प्रस्तुति से पूर्व कुलपति ने वाणिज्य संकाय भवन का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'किसी विचार को टिकाऊ उद्यम में बदलने के लिए योजना जरूरी'शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की समीक्षा दो घंटे से अधिक समय तक चली प्रस्तुति की शुरुआत संकायाध्यक्ष एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह ने की। उन्होंने संकाय एवं विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध गतिविधियों और अन्य प्रमुख कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के लगभग 21 स्थायी शिक्षकों एवं संविदा पर कार्...