Gorakhpur News: रोगी सहायक भवन का निर्माण तेज
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड बाल रोग संस्थान के सामने पांच मंजिला रोगी सहायक आवास कक्ष का निर्माण कार्य बड़े ही तेजी से हो रहा है। इस निर्माण के पूरा होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को ठहरने में काफी सुविधा मिलेगी। मरीज के परिजनों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। रोगी सहायक आवास कक्ष में ठहर कर परिजन अपने मरीज का इलाज करा सकेंगे। सीएंडडीएस की टीम रोगी सहायक आवास कक्ष का निर्माण करा रहा है। सिविल इन्जीनियर बलवीर सिंह ने बताया कि 43 करोड़ रुपये की लागत से रोगी सहायक भवन का निर्माण हो रहा है। कार्य तेजी से हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.