गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। यातायात माह के तहत मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, आर्यनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। सीओ यातायात केएन आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डॉ. पूनम श्रीवास्तव और डॉ. गीता के निर्देशन में रैली तरंग क्रॉसिंग और धर्मशाला होते हुए यातायात चौराहे पर पहुंची। रैली में यातायात इंस्पेक्टर वीर बहादुर सिंह, मनोज राय, अजीत पांडेय और यातायात मित्र संजय कुमार श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विद्यार्थियों को बताए जिंदगी बचाने के नियम यह भी पढ़ें- Bijnor News: यातायात माह शुरू, जागरूकता रैली निकाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...