गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में एक से सात नवंबर तक 'मिशन लाइफ' के तहत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रवीश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने 'ब्रिक्स सतत जीवनशैली' विषय पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन किया। अभियान के तहत प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर स्थित पार्क मे...