Gorakhpur News: रेल अधिकारियों-कर्मचारियों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे में मिशन लाइफ पहल के अंतर्गत 'ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह' में प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कान्त पाण्डेय के नेतृत्व में प्रमुख मुख्य इंजीनियर कार्यालय, गोरखपुर में विशेष जल संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण एवं दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली। शपथ के दौरान जल की बर्बादी को रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा नलों एवं पाइपलाइनों में लीकेज की सूचना तत्काल देने जैसे व्यावहारिक उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया। यह अभियान मुख्यालय, गोरखपुर के विभिन्न कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में एक साथ आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली सिटी आदि सात स्टेशनों पर जल संरक्षण जागरुकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.