Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया हिटी। जंगल कौड़िया रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई घंटों तक मुख्य मार्ग पर जमा रहता है। स्थानीय नागरिक बीएन सिंह प्रधान प्रतिनिधि, उपेंद्र यादव, शैलेश कुमार, वीरेंद्र सिंह और मनोहर यादव ने बताया कि सड़क पर जलभराव के कारण वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी राहगीरों के ऊपर पड़ता है। वहीं, पानी में डूबे गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.