Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर बना आकर्षक सेल्फी प्वाइंट
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की ओर से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के गेट संख्या-1 के निकट तथा प्लेटफार्म सं 9 के निकट कैबवे साइड पर 'आई लव गोरखपुर' का सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। एलईडी प्रकाश से सजा यह मॉडल अपनी आधुनिक डिजाइन और भव्यता के कारण यात्रियों, विशेषकर युवाओं व पर्यटकों को सेल्फी लेने के लिए काफी आकर्षित कर रहा है। स्टेशन पर आगमन के साथ ही यह सेल्फी प्वाइंट गोरखपुर शहर के प्रति लगाव व गर्व की अनुभूति कराता है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह पहल स्वच्छ व सुंदर स्टेशन अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक प्रयास है। इससे न केवल स्टेशन की शोभा बढ़ी है, बल्कि यात्री अपनी यात्रा को यादगार बनाकर गोरखपुर की सकारात्मक छवि देश-विदेश तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.