Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रियों के लिए बनाया चिकित्सा बूथ
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए यात्री मित्र गेट पर प्राथमिक चिकित्सा बूथ बनाया गया है। शुक्रवार को करीबी शाम पांच बजे तक 45 यात्रियों की जांच कर उनको दवाएं दी गई। 7 अगस्त से चल रहे प्राथमिक चिकित्सा बूथ पर अब तक करीब 150 यात्रियों को दवाएं वितरित की गई है। नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार ने रेलवे की तरफ से प्राथमिक चिकित्सा बूथ बनाया गया है। बूथ सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चल रहा है। बीमार यात्रियों को जांच करके उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। बूथ पर दवा ले रहे अयोध्या जा रहे सिद्धार्थनगर के यात्री ने बताया कि उन्हें गर्मी की वजह से तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। यहां दवा लेने आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.